पावर कॉरपोरेशन कर्मचारियों के मसले पर शासन को भेज रहा भ्रामक सूचनाएं : संघर्ष समिति
लखनऊ, जून 30 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने बिजली कर्मचारियों और संविदा कर्मचारियों की समस्याओं पर पावर कॉरपोरेशन द्वारा शासन को भ्रामक सूचनाएं देने का आरोप लगाया है। संघर्ष समिति ने कहा कि यह न केवल कर्मचारियों के हितों के विरुद्ध है, बल्कि शासन के समक्ष वास्तविक स्थिति को छुपाने का प्रयास भी है।
समस्याओं पर शिकायत संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने कहा कि संघर्ष समिति द्वारा कर्मचारियों व संविदा कर्मियों की समस्याओं के संबंध में भेजे गए पत्रों पर जब शासन या ऊर्जा मंत्री कार्यालय से आख्या मांगी जाती है, तब पावर कॉरपोरेशन भ्रामक उत्तर भेज देता है। उन्होंने बताया कि हाल ही में ऊर्जा निगमों में संविदा कर्मचारियों को मुख्यमंत्री द्वारा घोषित आउटसोर्स निगम के दायरे में न लाए जाने की शिकायत की गई थी। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.