लखनऊ, मार्च 31 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन ने दलित अभियंताओं की फर्जी शिकायत करने वालों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करने के लिए चार सदस्यीय लीगल टीम बनाई है। संगठन ने कहा है कि जो भी व्यक्ति दलित अभियंताओं के खिलाफ झूठी शिकायत करेगा उसके विरुद्ध यह लीगल टीम विधिक कार्रवाई करेगी।संगठन की मंगलवार को हुई आपात बैठक में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम में ब्लैक लिस्टेड ठेकेदार के मसले पर चर्चा हुई। संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि वह ब्लैकलिस्टेड ठेकेदार पावर कॉरपोरेशन के कुछ उच्चाधिकारियों की शह पर दलित अभियंताओं के खिलाफ झूठी शिकायतें कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस मसले पर में जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की जाएगी। बनारस के रहने वाले इसे ब्लैक लिस्टेड ठेकेदार पर आधा दर्जन से ज्यादा आपराधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.