लखनऊ, जुलाई 28 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता खादी व ग्रामोद्योग, रेशम, हाथकरघा व वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने मंगलवार को खादी भवन के सभाकक्ष में बुनकर प्रतिनिधियों के साथ हथकरघा विभाग की अटल बिहारी वाजपेयी पावरलूम बुनकर विद्युत फ्लैट रेट योजना का दायरा बढ़ाए जाने समेत अन्य मुद्दों पर मंथन किया। मुख्य रूप से पावरलूम बुनकर विद्युत फ्लैट रेट योजना के तहत 20 किलोवाट तक पावरलूम क्षमता वाले बुनकर को भी लाभान्वित किए जाने पर विमर्श हुआ।

बैठक का विवरण बैठक में स्टांप तथा न्यायालय शुल्क व पंजीयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल तथा अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ व हज राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी भी मौजूद रहे। बैठक में विभिन्न जिलों से आए बुनकर प्रतिनिधियों ने विद्युत दरों, फ्लैट रेट योजना, विद्युत बिलों में विसंगतियों, बकाया राशि, ...