अंबेडकर नगर, दिसम्बर 24 -- टांडा, संवाददाता। प्रदेश के पावरलूम बुनकरों के विद्युत बिल भुगतान की फ्लैट रेट व्यवस्था को लेकर शासन स्तर पर बुनकर प्रतिनिधियों के साथ गहन मंथन किया गया। बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि पावरलूम बुनकरों के लिए विद्युत बिल का भुगतान पूर्व की भांति फिक्स फ्लैट रेट के आधार पर ही किया जाएगा। यद्यपि इस मंथन के दौरान फ्लैट रेट में किसी बड़ी रियायत की उम्मीद नहीं बन सकी, फिर भी सरकार द्वारा योजना को निरंतर लागू रखे जाने से बुनकरों में राहत और संतोष का माहौल है। बैठक की अध्यक्षता सूचना, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम, हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग मंत्री द्वारा की गई। उन्होंने बुनकर प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि वर्तमान में प्रदेश सरकार पावरलूम बुनकरों को फ्लैट रेट पर विद्युत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगभग 850...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.