पावरलूम चलाते समय करंट की चपेट में आया बुनकर, मौत
अंबेडकर नगर, सितम्बर 2 -- दुलहूपुर, संवाददाता। कोतवाली जलालपुर क्षेत्र के नगपुर गांव के करीमपुर मुहल्ले में बुधवार को पावरलूम चलाते समय विद्युत करंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय बुनकर की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को गांव के समीप स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
हादसे का विवरण नगपुर गांव के करीमपुर मुहल्ला निवासी अल्ताफ हुसैन (40) पुत्र अनसार हुसैन बुनाई का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। नगपुर के ही मुस्तफाबाद मुहल्ले में उसकी ससुराल है, जहां सरवर इमाम के यहां पावरलूम लगा हुआ है। बताया जाता है कि अल्ताफ हुसैन रोज की तरह बुधवार को भी पावरलूम चलाने के लिए ससुराल पहुंचा था। मशीन चलाने के दौरान जैसे ही उसने पावरलूम को हाथ लगाया, उसमें पहले से प्रवाहित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.