पावरलिफ्टिंग में लातेहार के प्रिंस ने जीता कांस्य पदक ,डीसी ने किया सम्मानित
लातेहार, जून 10 -- लातेहार। रांची के गुरुनानक स्कूल के पीपी कंपाउंड में आयोजित स्टेट और नेशनल पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में लातेहार के पावरलिफ्टिर आसिफ अली प्रिंस ने कांस्य पदक जीता है। बुधवार को डीसी संदीप कुमार ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में सम्मानित किया। सम्मान समारोह के दौरान डीसी श्री कुमार ने प्रिंस को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि जिले के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव मदद करेगा। गौरतलब है कि आसिफ अली प्रिंस जिले के भारत माता भवन में जिला प्रशासन द्वारा संचालित जिम सेंटर के ट्रेनर भी हैं।इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार,जिला सूचना जनसम्पर्क पदाधिकारी डॉ चन्दन,गोपनीय पदाधिकारी श्रेयांस समेत अन्य उपस्थित थें।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.