बदायूं, मार्च 6 -- बदायूं। राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रवक्ता, प्रदीप कुमार ने खेल जगत में जिले का मान बढ़ाया है। उनका चयन प्रतिष्ठित ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज वेटलिफ्टिंग एवं पावरलिफ्टिंग टूर्नामेंट के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में हुआ है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 10 मार्च तक चंडीगढ़ में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की जा रही है। सेंट्रल सिविल सर्विसेज कल्चरल एंड स्पोर्ट्स बोर्ड, नई दिल्ली के तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन में देशभर के सिविल सेवा अधिकारी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। प्रदीप कुमार वर्तमान में उत्तर प्रदेश टीम के साथ चंडीगढ़ में हैं और प्रतियोगिता के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...