देहरादून, अप्रैल 21 -- तृतीय प्रादेशिक अंतरजनपदीय पुलिस पावरलिफ्टिंग क्लस्टर प्रतियोगिता में आईआरबी द्वितीय देहरादून चैंपियन रहा। टीम के खिलाड़ियों ने पावर लिफ्टिंग में आठ, वेट लिफ्टिंग में चार पदक जीते। आईआरबी प्रथम, रामनगर नैनीताल की मेजबानी में वेटलिफ्टिंग, पावरलिफ्टिंग और योगा के मुकाबले हुए। प्रदेश भर की विभिन्न पुलिस और वाहिनी टीमों को पछाड़ते हुए आईआरबी द्वितीय की टीम ने पावरलिफ्टिंग में एक स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य सहित कुल आठ पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया। वेटलिफ्टिंग में दो स्वर्ण व दो रजत जीतकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, योगा प्रतियोगिता में भी बेहतरीन शारीरिक व मानसिक फिटनेस का परिचय देते हुए एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक (कुल तीन पदक) के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। आईआरबी द्वितीय की कमांडेंट विशाखा अशोक भदाण...