सहारनपुर, अप्रैल 1 -- सरसावा। हरिद्वार में आयोजित उत्तराखंड पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में सरसावा के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में आदित्य भारद्वाज ने अपने 74 किलोग्राम भार वर्ग में बेंच प्रेस स्पर्धा में 135 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। साथ ही उन्होंने प्रतियोगिता में सर्वाधिक वजन उठाकर विशेष उपलब्धि भी दर्ज की। वहीं, अंकित धीमान ने अपने भार वर्ग में डेडलिफ्ट स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कोच देवदत्त शर्मा ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शेखर सैनी, प्रदीप सैनी प्रधान, सभासद सचिन चौधरी, राजेंद्र सैनी प्रधान, डॉ राजीव सैनी आदि मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.