पावरलिफ्टिंग: बोड़ाम के दिव्यांग खिलाड़ी भूपेश महतो बने चैंपियन
जमशेदपुर, जून 22 -- रांची में आयोजित बीस्ट क्लासिक एस-4 पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बोड़ाम प्रखंड के गुगलुबनी गांव निवासी दिव्यांग खिलाड़ी भूपेश कुमार महतो ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 53 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। 19 से 21 जून 2026 तक चली इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के पहले दिन भूपेश ने अपनी मेहनत और लगन से बाजी मारी। उनका शारीरिक वजन 51.8 किलोग्राम दर्ज किया गया। आयोजकों ने उन्हें गोल्ड मेडल के साथ सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन से भी सम्मानित किया। नीलकमल महतो के पुत्र भूपेश शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने जबरदस्त जज्बे के साथ यह उपलब्धि हासिल की है। यह भी पढ़ें- 10 मीटर पिस्टल शूटिंग में आरोही तोमर ने किया स्टेट क्वालिफाई यह उनकी लगातार तीसरी बड़ी सफलता है। इससे पहले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.