नई दिल्ली, फरवरी 25 -- गर्मी ने दस्तक देना शुरू कर दिया है और अगर आप भी गर्मी से राहत पाने के लिए कुछ खरीदने का सोच रहे हैं, तो शाओमी का नया फैन आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। Xiaomi ने Mijia Smart Inverter Circulating Fan Pro पेश किया है, जो उसके स्मार्ट होम लाइनअप में एक नया प्रोडक्ट है। यह प्रोडक्ट अब Youpin पर क्राउडफंडिंग के लिए लिस्टेड है और 429 युआन (करीब 5,600 रुपये) की शुरुआती कीमत पर मिलेगा। क्राउडफंडिंग 4 मार्च से शुरू होगी। कंपनी का कहना है कि यह फैन फटाफट कमरे को ठंडा-ठंडा कूल-कूल कर सकता है। दावा है कि इसे 10,000mAh पावरबैंक से 16.75 घंटे तक चलाया जा सकता है। आप बोलकर इसकी ऑन/ऑफ कर सकते हैं और इसकी स्पीड कंट्रोल कर सकते हैं। शाओमी के इस नए फैन में और क्या-क्या खास है, चलिए बताते हैं...दो मिनट में कमरे की हवा रिफ्रेश करेग...