पावरग्रिड ने जिला प्रशासन को दिए रोड ट्रॉली बैरियर
रांची, जून 30 -- रांची। पावरग्रिड पूर्वी क्षेत्र-वन रांची द्वारा सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था के संचालन के लिए मंगलवार को जिला प्रशासन को 20 रोड ट्रॉली बैरियर प्रदान किया गया। इस पहल का उद्देश्य शहर में यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ करना तथा सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना है। पावरग्रिड प्रबंधन ने कहा कि उक्त बैरियर के माध्यम से भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, आपात स्थितियों और विशेष आयोजनों के दौरान यातायात नियंत्रण में सहायता मिलेगी। जिला प्रशासन ने पावरग्रिड के इस सराहनीय योगदान की प्रशंसा की। इस अवसर पर यातायात डीएसपी, पावरग्रिड नामकुम उप केंद्र प्रमुख एचके चंचल एवं पावर ग्रिड के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.