नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के निदेशक मंडल ने भारतीय स्टेट बैंक से 4,000 करोड़ रुपये तक जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने कहा, निदेशक मंडल ने 4,000 करोड़ रुपये तक के असुरक्षित रुपये सावधि ऋण/क्रेडिट लाइन (बैंक सुविधा) के माध्यम से भारतीय स्टेट बैंक से जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। विद्युत मंत्रालय के अधीन आने वाली पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, भारत की सबसे बड़ी विद्युत पारेषण इकाई है। यह भी पढ़ें- SBI से Rs.4,000 करोड़ फंडरेज करेगी ये पावर कंपनी, अब तेजी से ऊपर भागेगा स्टॉक?

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...