कानपुर, जुलाई 7 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता सेंट मेरीज कान्वेंट ग्राउंड में दो दिवसीय सीआईएससीई कानपुर नार्थ जोन बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में 17 स्कूलों की 200 छात्राओं ने हिस्सा लिया। जिसमें सेंट मेरीज कान्वेंट की छात्रा पावनी अवस्थी ने शानदार प्रदर्शन कर तीन दौड़ स्पर्धाओं में पदक जीता।पावनी ने 3000 मीटर दौड़, 3000 मीटर वॉक और 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। हडर्ड हाई स्कूल की उत्तरा पाल ने 80 मीटर बाधा दौड़ और ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीता। शीलिंग हाउस स्कूल, सर सैयद स्कूल, जयपुरिया स्कूल और यूनाइटेड स्कूल की छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पदक जीते।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...