पावनी ने जीता तीन स्वर्ण पदक
कानपुर, जुलाई 24 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता ग्रेटर नोएडा स्थित सेंट जोजफ स्कूल में 21 व 22 जुलाई को सीआईएससीई रीजनल एथलेटिक्स गर्ल्स प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें सेंट मेरीज कान्वेंट हाई स्कूल कैंट की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता के ग्रुप-19 वर्ग में विद्यालय की प्रतिभाशाली एथलीट पावनी अवस्थी ने 1500 मीटर दौड़, 3000 मीटर दौड़ और 3000 मीटर वाक रेस में स्वर्ण पदक जीतकर स्वर्णिम हैट्रिक पूरी की। पावनी ने व्यक्तिगत चैम्पियनशिप का खिताब जीता। वहीं, विद्यालय की छात्रा इशिता वर्मा ने 3000 मीटर वाक स्पर्धा में कांस्य जीता। विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर प्रभा ने विजेता खिलाड़ियों व प्रशिक्षक अजय कुमार सिंह को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.