पावटी खुर्द में शराब के ठेके की पाबंदी की मांग
मुजफ्फर नगर, जून 30 -- चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम पावटी खुर्द में कुटेसरा-पावटी मार्ग पर नया देशी शराब का ठेका खोले जाने का ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया है। राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के अजीत सिंह व अन्य ग्रामीणों ने अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर ठेके पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी मार्ग से होकर स्कूली छात्र-छात्राएं और बच्चे आते-जाते हैं। ठेका खुलने से गांव का माहौल खराब होगा और बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जनहित में इसे तुरंत रोका जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.