भागलपुर, अगस्त 22 -- भागलपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने मालदा डिवीजन के जमालपुर-किऊल सेक्शन में पावई ब्रोहमस्थान हॉल्ट पर ट्रेन नंबर 63387/63388 जमालपुर-गया-जमालपुर पैसेंजर का प्रायोगिक ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 24 अगस्त से लागू होगी। 63387 जमालपुर-गया पैसेंजर और 63388 गया-जमालपुर पैसेंजर दोनों ट्रेनें जो 24 अगस्त से अपनी यात्रा शुरू करेंगी क्रमशः सुबह 09:09 बजे और रात 20:22 बजे पावई ब्रोहमस्थान हॉल्ट पर पहुंचेंगी। दोनों ट्रेनें पावई ब्रोहमस्थान हॉल्ट पर 01 मिनट के लिए रुकेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...