मुरादाबाद, मई 31 -- पाल समाज की ओर से रविवार को लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता के साथ धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रकाश नगर स्थित लोकमाता अहिल्याबाई होलकर चौक पर सुबह विधि-विधान के साथ हवन एवं पूजन कार्यक्रम से हुआ। हवन में मुख्य यजमान के रूप में डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त मौजूद रहे, जबकि कार्यक्रम का नेतृत्व मास्टर महावीर पाल ने किया। इसके बाद वक्ताओं ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर केवल एक महान शासक ही नहीं थीं, बल्कि वे समाज सेवा, धर्म, शिक्षा और जनकल्याण की मिसाल थीं। पाल समाज की ओर से दोपहर में काशीराम नगर स्थित श्रीराम चौक से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह भी पढ़ें- अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर निकाली शोभायात्रा शोभायात्रा को उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश ...