हल्द्वानी, फरवरी 22 -- हल्द्वानी। एसएम पाल ग्रुप के पाल निसान में रविवार को नई निसान ग्रेवाइट को लॉन्च किया गया। चेयरमैन सुरेश पाल, डायरेक्टर मीरा पाल, प्रतीक पाल, तुषिका पाल और एडीएम विवेक राय ने कार को लॉन्च किया। पाल निसान के जीएम सतीश पांडे ने कहा कि नई निसान ग्रेवाइट 7 सीटर एसयूवी है। इसके केबिन लेआउट की सबसे बड़ी खासियत विशाल आई-सेप्स कॉन्सेप्ट पर आधारित इंटीरियर है, जो बेहतर लेगरूम, हेडरूम और कम्फर्ट के साथ आता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.65 लाख रखी गई है। सीईओ गिरीश नेवालिया ने कहा कि, हमें पूरा विश्वास है कि यह 7-सीटर एसयूवी ग्राहकों को काफी पसंद आएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.