हल्द्वानी, अगस्त 27 -- हल्द्वानी। राष्ट्रीय खेल दिवस को लेकर पाल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से गुरुवार को 'मेरा युवा भारत-युवा कनेक्ट' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन को भी सुना। इस दौरान युवाओं को खेलों के महत्व के साथ ही अपनी प्रतिभा और ऊर्जा का सकारात्मक दिशा में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। कॉलेज के चेयरमैन नारायण पाल ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ जीवन में खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच को अपनाना भी आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से अपनी प्रतिभा एवं ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- खेलों से अनुशासन और टीम भावना का होता है विकास एनएसएस स्वय...