देवघर, मई 14 -- देवघर, प्रतिनिध। पालोजोरी के पथरघटिया गांव के ख़ुशरूडंगाल के पास गुरुवार को सिला नदी से एक युवक का शव बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। युवक की पहचान पथरघटिया गांव निवासी 22 वर्षीय बाबर अंसारी, पिता मजीद मियां के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक जांच टीम के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...