देवघर, अप्रैल 5 -- पालोजोरी। पालोजोरी के बसबुटिया पंचायत के केंदुवाटांड़ गांव चल रहे नाला निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के उपयोग को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया है। शनिवार को ग्रामीणों ने कार्य पर रोक लगा दी। ग्रामीणों का आरोप है कि केंदुवाटांड़ गांव में पीसीसी व नाली का निर्माण होना है। पहले चरण में नाली निर्माण कार्य चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है संवेदक द्वारा मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है। ना नाली निर्माण में उपयोग होने वाला सरिया मानक के अनुरूप लगाया जा रहा है और ना ही सीमेंट व बालू मानक के रूप मिश्रण किया जाता है। निर्माण कार्य में घटिया बालू का उपयोग भी किया जा रहा है। केंदुवाटांड़ के नागेश्वर राय, धनेश्वर मिर्धा, राजू बाउरी, कुंती देवी, नियोता देवी सहित ग्रामीणों ने कहा कि संवेदक द्वारा निर्माण कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.