देवघर, मार्च 22 -- पालोजोरी। पालोजोरी व आसपास के क्षेत्र में ईद उत्साह के साथ शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर चारों ओर उत्साह व हर्ष का माहौल देखने को मिला। सबसे पहले लोगों ने सुबह विभिन्न मस्जिदों, ईदगाहों व इबादतगाहों में अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की। उसके बाद एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। सर्वाधिक भीड़ पालोजोरी बाजार से सटे नूरी मस्जिद में देखने को मिली। इसके अलावे बांधडीह मदरसा, लेटो, सगराजोर, कुंभगढ़ा, चकलेटो, पहरुडीह, पोखरिया, असता, मकरकेंदा, कुंजबोना, मल्लनाडीह, पथरघटिया, अहसना, माथाडंगाल, मटियारा, बुढ़वाडंगाल, महुवाडाबर आदि गांवों के मस्जिदों में भीड़ लगी थी। ग्रामीण मस्जिदों और ईदगाहों में भी नमाज अदा करने वालों का तांता लगा रहा। ईद की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिल ईद की बधाईयां दी। ईद के अवसर पर सभी घरों मे...