देवघर, मार्च 6 -- पालोजोरी प्रतिनिधि पालोजोरी व आसपास के क्षेत्र में मस्ती से भरा पर्व होली पूरे जोश के माहौल में संपन्न हो गया। बुधवार को हर ओर उत्साह का माहौल देखा गया। पालोजोरी व खागा थाना के गांवों में ग्रामीणों ने होली पर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते देखे गए। पालोजोरी, खागा, बगदाहा, सरसा, बसबुटिया, रामपुर, ठेगाहीह, अजनारी, गुलालडीह, कडरासाल, बेनीडीह, गोपालपुर सहित अन्य गांवों में उमंग व आनंद का त्यौहार होली हर्षोल्लास के वातावरण संपन्न हो गया। बच्चों के बीच पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। बच्चे रंग-गुलाल और पिचकारी के साथ एक-दूसरे को रंग लगाने में मशगूल देखे गए तो बड़े भी उनके साथ होकर मस्ती करते देखे गए। होली के मौके पर बच्चे, बूढ़े, अमीर-गरीब के बीच का फासला कुछ हद तक खत्म सा हो गया था। सभी अपने बीच क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.