देवघर, जून 14 -- पालोजोरी प्रतिनिधि पालोजोरी-सारठ मुख्य मार्ग पर बेनीडीह गांव के पास गुरुवार शाम दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में गंभीर रूप से जख्मी अस्ता गांव निवासी आरिफ अंसारी की मौत हो गयी। हादसे में गंभीर रूप से घायल आरिफ को बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर किया गया था। देवघर में भी इलाज के बाद उसे बाहर रेफर कर दिया गया था। बाहर ले जाने के क्रम आरिफ की मौत हो गई है। आरिफ अस्ता गांव के सगीर अंसारी का पुत्र था। उसकी उम्र 22 वर्ष थी। शुक्रवार संध्या आरिफ का शव अस्ता गांव लाया गया। शव गांव पहुंचने पर गांव का माहौल गमगीन हो गया। वहीं बाइक दुर्घटना में घायल एक अन्य युवक रेहान की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.