देवघर, मार्च 6 -- पालोजोरी प्रतिनिधि थाना क्षेत्र अंतर्गत जीवनाबांध पंचायत के जीवनाबांध गांव के लिपिटांड़ जंगल से एक दंपति की लाशें सड़ी-गली अवस्था में बरामद की गयी है। मृतक 40 वर्षीय कैलाश दास और उसकी पत्नी 30 वर्षीया सुरजी देवी है। हत्या के पूर्व सुरजी देवी के साथ गैंगरेप की बात सामने आ रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगी। आशंका जतायी जा रही है कि गैंगरेप का विरोध करने के कारण ही सुरजी के पति कैलाश दास की भी हत्या सूरजी देवी के साथ कर दी गई। हत्या के बाद दोनों की लाशें गांव से करीब एक-डेढ़ किलोमीटर दूर लिपिटांड़ जंगल में फेक दी गयी। दुष्कर्म के बाद दोनों की हत्या 25 फरवरी को ही करने की बात कही जा रही है। इस पूरे मामले में सुरजी देवी के भैंसूर दुखो दास सहित सीमावर्ती दुमका जिलांतर्गत सरैयाहाट निवासी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.