देवघर, मार्च 9 -- पालोजोरी,प्रतिनिधि। विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने रविवार को कचुवासोली पंचायत किसानों को नई सौगात देते हुए चेक डैम का शिलान्यास किया। चेक डैम के धरातल पर उतरने से इस क्षेत्र के किसानों काफी लाभ होगा। विधायक ने कहा कि बसमता, फतेहनाथ,गुलालडीह सहित अन्य गांव के किसान चेक डैम के माध्यम से खेती कर अपने लिए नई आर्थिक राह खोलेंगे। विधायक ने कहा कि सारठ विधानसभा के किसानों को फोकस कर उन्हें सिंचाई व पटवन सुविधा से उन्नत बनाना उनका लक्ष्य ,इसके लिए वह आगे भी प्रयास करते रहेंगे। इस अवसर पर मुखिया निवास रंजन ,उपमुखिया गौतम कुमार भी मौजूद थे। विधायक के फतेह नाथ शिलान्यास स्थल पहुंचने पर वहां के लोगों ने उनका स्वागत किया। विधायक ने कहा कि जनता के हर सुख दुख में वह हमेशा खड़े रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.