देवघर, फरवरी 3 -- पालोजोरी, प्रतिनिधि। दुमका के गांधी मैदान में जेएमएम के 47वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने सारठ विस क्षेत्र के पालोजोरी व सारठ प्रखंड विधायक चुन्ना सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं का जत्था विभिन्न वाहनों पर सवार होकर दुमका रवाना हुआ। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं का हौसला उफान पर था। लंबे अरसे बाद प्रखंड से कार्यकर्ताओं की इतनी लंबी रैली दुमका के लिए रवाना होते देखा गया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए हर समय प्रयास किया गया है। कहा कि रैली को ऐतिहासिक बनाने के साथ कार्यकर्ताओं की भावनाओ से भी जुड़ी हुई है। स्थापना दिवस समारोह पहली बार दिशोम गुरु शिबू सोरेन के बिना हो रहा है। समारोह को ऐतिहासिक बनाकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने का प्रण कार्यकर्ताओ ने लिया है। कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.