पालोजोरी : मृतक के घर पहुंच विधायक, सांत्वना
देवघर, मई 18 -- पालोजोरी प्रतिनिधि सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह सोमवार शाम लगभग 7:30 बजे पालाजोरी के पथरघटिया गांव पहुंचे व मजीद अंसारी से मिल सांत्वना थी। बताते चलें कि मजीद अंसारी के 21 वर्षीय पुत्र बाबर अंसारी की लाश पथरघटिया गांव के खुसरुगढ़ा सिला नदी से बरामद हुई थी। परिजनों ने हत्या की आशंका करार देते हुए न्याय की गुहार लगाई थी। परिजनों का कहना है कि बाबर अंसारी की हत्या कर दुर्घटना का रूप देने के लिए बाबर के शव को जोरिया में फेक दिया गया था। विधायक ने मृतक के पिता व परिजनों से मिलकर सांत्वना देने के साथ आश्वासन दिया कि मामले को लेकर पुलिस प्रशासन से मिलेंगे व मामले की तह तक जाने व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की का निर्देश देंगे। विधायक ने कहा कि दोषी कोई भी हो उसपर सरकार जांच कर सख्त कार्रवाई करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.