देवघर, मार्च 8 -- पालोजोरी। पालोजोरी ब्लॉक रोड स्थित मां लखी मंदिर परिसर में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की जीवन गाथा सह संगीतमय श्रीरामकथा अनुष्ठान को लेकर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकली। कलश यात्रा में कथावाचक कुलदीप कृष्ण भी शामिल रहे। कलश यात्रा के साथ निशान यात्रा भी निकाली गई जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अपनी सहभागिता निभाई। शनिवार से 15 मार्च तक चलने वाले 9 दिवसीय भव्य अनुष्ठान को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल है। कलश यात्रा में ब्लॉक रोड सहित फ़ाड़ासिमल, ठेगाडीह, बसबुटिया, दसियोडीह सहित आसपास के गांव की 501 कुंवारी कन्याएं व महिलाएं शामिल हुईं। कुंवारी कन्याओं व महिलाओं ने मां लखी मंदिर स्थित अनुष्ठान स्थल से कलश लेकर सारठ रोड स्थित छठ घाट पहुंचीं। कलश में जल भरकर बाजार भ्रमण करते हुए कथा स्थल तक पहुंची। वहां विध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.