देवघर, मई 9 -- पालोजोरी, प्रतिनिधि। पालोजोरी के प्रभारी बीईईओ अमिताभ झा ने शुक्रवार को बीआरसी स्थित सभागार में विभिन्न संकुलों के सीआरपी के साथ बैठक की। बैठक में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी नारायण मंडल सहित एमडीएम प्रभारी अकिल परवेज भी मौजूद थे। बैठक में मिड डे मील,अपार आईडी जेनरेशन, स्टूडेंट प्रोग्रेशन, शिक्षक व छात्रोंपस्थिति, लर्नर सर्वे, प्रयास कार्यक्रम, बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने, किताब व बैग वितरण के साथ-साथ मैट्रिक व इंटर के रिजल्ट पर विस्तार से चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- एमडीएम सह स्टेयरिंग कमेटी की बैठक में छात्रों की संख्या बढ़ाने का अध्यक्ष ने दिया निर्देशबैठक के निर्देश बीईईओ ने सीआरपी को निर्देश दिया कि सभी सीआरपी अपने-अपने संकुलों के स्कूलों का नियमित रूप से अनुश्रवण करते हुए अनुश्रवण प्रतिवेदन समर्पित करें। कहा कि स्कूलों में किस...