पालोजोरी : बाइक दुर्घटना में 19 वर्षीय युवक की मौत
देवघर, मई 28 -- पालोजोरी प्रतिनिधि पालोजोरी-सारठ मुख्य मार्ग पर बदिया मोड़ से सटे धरमपुर गांव के पास एक बाइक दुर्घटना में बाइक पर सवार 19 वर्षीय युवक तौसीफ अंसारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना दोपहर बाद लगभग 4 बजे की बताई जाती है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सारठ थाना क्षेत्र के मोहलीडीह गांव के रहने वाले मुस्तकीम अंसारी का पुत्र 19 वर्षीय तौसीफ अंसारी अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक से पालोजोरी थाना क्षेत्र के माथाडंगाल स्थित अपने मामाघर आया था। दोपहर बाद खाना खाने के बाद वह बाइक पर सवार होकर अपने गांव वापस लौट रहा था। उसी क्रम में धरमपुर गांव के पास मुख्य मार्ग पर मवेशी को बचाने के क्रम में उसका बाइक असंतुलित हो गया व बाइक सड़क किनारे स्थित पत्थर व पेड़ से तेजी के साथ टकरा गया जिससे तौसीफ अंसारी के सिर पर गंभीर चोट आई व घटनास्थल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.