देवघर, मार्च 24 -- पालोजोरी। उपायुक्त के निर्देश के आलोक में पालोजोरी प्रखंड परिसर में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। ब्लड बैंक देवघर में रक्त की कमी व निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के मकसद को देखते हुए ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन निर्धारित था। ब्लड डोनेशन कैंप का उद्घाटन प्रमुख उषाकिरण मरांडी व रेडक्रॉस सोसाइटी से जुड़े सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर बीडीओ चंदन कुमार सिंह, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. लियाकत, बीपीआरओ सुभाष राय, रेडक्रॉस के श्रीकांत मंडल, महिष घोष, रामसेवक, निरंजन भी मौजूद थे। कैंप में पालोजोरी सीएचसी की टीम के अलावे ब्लड बैंक देवघर व रेडक्रास सोसायटी से जुड़े कर्मियों ने अपनी सेवाएं दी। ब्लड डोनेशन कैंप उद्घाटन करने के बाद प्रमुख उषा किरण मरांडी ने कहा कि रक्तदान महादान है, इसमें सबों...