देवघर, दिसम्बर 21 -- देवघर। एसपी सौरभ के निर्देशानुसार जिले में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के पास से मिले मोबाइल, सिमकार्ड की जांच के बाद साइबर क्राइम का लिंक व सबूत मिलने के बाद कोर्ट में पेशी कर न्यायाधीश के आदेश पर शनिवार शाम जेल भेज दिया गया। छापेमारी पालोजोरी थानांतर्गत तुरी पहाड़ी के एक चट्टान के नीचे की गयी। जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि चट्टान के नीचे कुछ युवक फर्जी कस्टमर केयर प्रतिनिधि बन आमलोगों को ठग रहे हैं। एसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर बताए गए स्थान पर छापेमारी कर छह युवकों को मौके से गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में खागा थाना के रघुनाथपुर गांव निवासी 23 वर्षीय इजहार आलम, पिता- हातिम मियां, 22 वर्षीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.