देवघर, फरवरी 16 -- पालोजोरी,प्रतिनिधि। शिवरात्रि के अवसर पर प्रत्येक साल की तरह इस वर्ष भी पालोजोरी में बने आलू के जलेबी का जलवा बरकरार रहा। जानकारी हो कि शिवरात्रि के अवसर पर पालोजोरी में बने आलू जलेबी का अपना महत्व है। शिवरात्रि के दिन यहां के आलू से बने जलेबी को खाकर व्रतधारी अपना व्रत तोड़ते हैं। वहीं आलू जलेबी के शौकीन लोग भी इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। जानकारी हो कि शिवरात्रि के दिन पालोजोरी के आलू से बने जलेबी की बिक्री सभी मिठाई दुकानों में तो होती ही है, उसके अलावे दर्जनों अस्थाई दुकान भी लगती है। इस दुकानों में खरीददारों की लंबी कतार जलेबी खरीदने के लिए लगी रहती है। लगभग 4 से 5 लाख का होता है कारोबार :- रविवार को शिवरात्रि के अवसर पर आलू से बने जलेबी का कारोबार 4 से 5 लाख के आंकड़े को पार कर गया। शिवरात्रि के अवसर पर पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.