देवघर, अगस्त 10 -- पालोजोरी, प्रतिनिधि। पालोजोरी के एमडीएम आच्छादित स्कूलों में वित्तीय वर्ष के 4 माह से ज्यादा बीतने के बाद भी एमडीएम मद की राशि विभाग द्वारा नहीं भेजी गई है। इस मद की राशि के सरस्वती वाहिनी माता समिति के खाते में नहीं भेजे जाने के कारण स्कूल प्रबंधन को एमडीएम संचालन में दिक्कतें आ रही हैं। एमडीएम के सुचारू संचालन के लिए राशन खरीदने की जरूरत पड़ती है। लेकिन इस वित्तीय वर्ष के 4 माह 10 दिन बीतने के बाद भी विभाग द्वारा इस मद की राशि नहीं भेजी गई है। हालांकि जून माह में मात्र 4 दिनों की राशि सरस्वती वाहिनी माता समिति के खाते में भेजी गई थी जो ऊंट के मुहं में जीरा के समान है। एमडीएम आच्छादित स्कूलों में वित्तीय वर्ष में अब तक 90 दिनों के आसपास बच्चों को एमडीएम परोसा जा चुका है। राशि के नाम पर 4 दिनों की राशि को छोड़ कर नतीजा सि...