देवघर, मई 4 -- पालोजोरी, प्रतिनिधि। पालोजोरी पुलिस ने अवैध रूप से बालू के कारोबार में संलिप्त 2 बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है। घटना थाना क्षेत्र के चंदानवाडीह-फाड़ा आम मार्ग की बताई जाती है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सारठ की ओर से अवैध बालू लोड कर 2 ट्रैक्टर पालोजोरी की तरफ आ रही है। सूचना का सत्यापन के लिए पुलिस ने उस दिशा की ओर कूच किया। देखा कि बालू लदे ट्रैक्टर के चालकों ने पुलिस वैन को देखकर ट्रैक्टर को चंदा नवाडीह -फाड़ा आम सड़क की ओर भगाने लगे। इसी क्रम एक ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गई और बालू बिखर गया। जबकि दूसरा ट्रैक्टर का चालक आनन-फानन में बालू अनलोड कर ट्रैक्टर को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना लाया है। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.