देवघर, मई 17 -- पालोजोरी,प्रतिनिधि। नियम कानून को ताक पर रखकर बालू माफिया अवैध रूप से बालू के कारोबार में जुटे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर पुलिस भी इन पर नकेल कसने के लिए एक्टिव दिख रही है। इसी कड़ी में पालोजोरी पुलिस ने बालू के अवैध कारोबारियों पर नकेल कसते हुए रविवार को पालोजोरी थाना क्षेत्र के सारठ-पालोजोरी मुख्य पथ पर पाड़ों गांव के पास अवैध रूप से बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। वहीं दूसरी ओर शनिवार को भी पुलिस ने पालाजोरी के भौराडीह गांव के पास से एक बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया था। थाना प्रभारी ने कहा कि अवैध रूप से बालू कारोबार में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत पर छोड़ा नहीं जाएगा। यह भी पढ़ें- अब खनन माफिया की खैर नहीं: बिहार खनिज नियमावली 2026 में 5 लाख तक जुर्माने का नियम उन्होंने कहा कि अवैध बालू लदे ट्रैक्टर पर कार्रवाई करने...