चम्पावत, जनवरी 11 -- लोहाघाट। पिथौरागढ़-टनकपुर एनएच में पाले के कारण दो वाहनों की आपस में भिडंत हो गई। जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। रविवार को सुबह के वक्त पिथौरागढ़ से टनकपुर की ओर जा रहा एक कैंटर मरोड़ाखान और बंतोली के बीच पाले से रपट गया, जिससे सामने से दिल्ली की ओर से पिथौरागढ़ जा रही कार से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा। दुर्घटना में कार में पिथौरागढ़ की नैनीसैनी निवासी भावना ऐरी गंभीर रुप से घायल हो गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.