श्रावस्ती, मार्च 1 -- श्रावस्ती, संवाददाता। जनपद के सिरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत परसा देवतहा गांव में शनिवार शाम पालेसर मशीन के पट्टे में फंसकर एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार परसा देवतहा गांव निवासी अजमेर अली (30), पुत्र ननकुन, गांव में ही स्थित एक पालेसर मशीन पर मजदूरी का कार्य करता था। शनिवार शाम वह मशीन चला रहा था। धान कूटने के दौरान वह पालेसर का पट्टा चढ़ा रहा था। इसी बीच अचानक उसका एक हाथ मशीन के चल रहे पट्टे में फंस गया। देखते ही देखते उसका शरीर भी पट्टे की चपेट में आ गया और गर्दन समेत धड़ बुरी तरह लिपट गया। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने तत्काल मशीन बंद कर अजमेर को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.