आरा, अप्रैल 29 -- आरा, निज प्रतिनिधि। तेज आंधी और बारिश के कारण बुधवार की शाम दानापुर-पं. डीडीयू रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया। बताया जा रहा है कि पाली हॉल्ट के समीप अचानक एक पेड़ पटरी पर गिर गया, जिससे अप और डाउन दोनों लाइनों पर ट्रेनों की आवाजाही कुछ समय के लिए बाधित रही। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही रेलकर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को पटरी से हटाया गया। इसके बाद धीरे-धीरे रेल परिचालन को बहाल किया गया। हालांकि, खासकर डाउन लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही ज्यादा प्रभावित रही और कई ट्रेनें विलंब से चलीं। यह भी पढ़ें- आंधी में पेड़ गिरने से रेल संचालन प्रभावित, बेगमपुरा एक्सप्रेस बीच ट्रैक पर रुकी इसका प्रतिकूल असर आरा स्टेशन पर भी देखा गया। आरा से प्रतिदिन शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.