हरदोई, मार्च 29 -- पाली। नगर पंचायत पाली के सभागार में चेयरमैन रिजवान खां की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। इसमें उपजिलाधिकारी/अधिशासी अधिकारी मयंक कुंडू ने सबसे पहले गत बोर्ड बैठक की कार्रवाई की सर्वसम्मति से पुष्टि कराई। फरवरी 2026 के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से पास कर दिया। प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, फरवरी में नगर पंचायत की कुल आय 2 करोड़ 89 हजार 588 रुपये तथा व्यय 88 लाख 42 हजार 569 रुपये दर्ज किया गया। बैठक में नगर पंचायत की आय बढ़ाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए होर्डिंग, विज्ञापन एवं प्रचार बोर्ड पर शुल्क लगाए जाने के प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। बैठक में नगर विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्णय लिए गए। इस दौरान वरिष्ठ लिपिक राकेश दीक्षित बबलू, स...