पाली में स्थायी ईओ नियुक्ति व बस संचालन की मंत्री से मांग
हरदोई, मई 27 -- पाली। सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने बुधवार को प्रदेश सरकार के मंत्रियों से मुलाकात की। पाली नगर एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। भाजपा विधायक रानू ने नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा से भेंट कर पाली नगर पंचायत कार्यालय में स्थायी अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति की मांग की। उन्होंने कहा कि स्थायी ईओ की तैनाती से नगर पंचायत के विकास कार्यों में तेजी आएगी और प्रशासनिक व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से संचालित हो सकेंगी। मुलाकात के दौरान विधायक ने पाली नगर के लिए नगरीय पेयजल योजना, जल निकासी व्यवस्था, नगर विकास योजना तथा तालाब एवं नदी संरक्षण योजना के अंतर्गत विशेष बजट उपलब्ध कराने की मांग भी रखी। कहा कि नगर के समुचित विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए इन योजनाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.