पाली में युवक पर चाकू से किया जानलेवा हमला
दरभंगा, जून 25 -- गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। थाना क्षेत्र के पाली बाजार में एक युवक पर धारदार हथियार और लोहे के रॉड से हमला कर घायल करने तथा नकदी छीन लेने का मामला सामने आया है। घायल युवक का इलाज घनश्यामपुर सीएचसी में कराया गया। उसके चेहरे पर चार टांके लगाए गए। जख्मी युवक की पहचान पाली गांव निवासी हारून साह के पुत्र गुलाब शाह उर्फ परवेज साह (23) के रूप में हुई है। पीड़ित ने बताया कि गत 24 जून की रात करीब 9:15 बजे वह बाजार से सब्जी लेने जा रहा था। इसी दौरान मुंशी जिलानी के घर के पास गांव के ही रेहान नामक युवक ने कथित रूप से धारदार छुरा से उसके गर्दन पर वार कर दिया। बचाव करने के दौरान वार उसके गाल पर लगा, जिससे गाल कट गया और काफी खून बहने लगा।पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने दोबारा हमला करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने दुकान बंद करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.