हरदोई, जून 26 -- पाली। कस्बा के मोहल्ला बाजार निवासी ऋषभ गुप्ता ने दर्ज कराई शिकायत में बताया कि बाजार में उसकी रेडीमेड कपड़े की दुकान है। 23 जून को वह अपने पिता राजीव गुप्ता के साथ दुकान पर मौजूद था। शाम सवा चार बजे के आसपास मोहल्ला निवासी सुधीर गुप्ता अपने दो पुत्रों रोहित और उक्कू क साथ लाठी, डंडा लेकर गाली गलौज करते हुए दुकान पर आ गए। विरोध करने पर उक्त लोग मारपीट करने लगे। जिससे हम दोनों के काफी चोट आई है। पड़ोस के अन्य दुकानदारों ने आकर बचाया तब विपक्षी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया अभियोग दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- गाली-गलौज का विरोध करने पर पड़ोसी ने लाठी-डंडों से पिता-पुत्र को पीटा, मुकदमा दर्ज मामले में कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...