हरदोई, मार्च 29 -- पाली। कस्बे के मोहल्ला भगवंतपुर निवासी एक युवक की रविवार दोपहर पुलिस हिरासत में थाना पर अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। युवक को तड़पता देख मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। आनन फानन में उसे पीएचसी पाली में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया। भगवन्तपुर निवासी अंकित के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने उसे रविवार को हिरासत में लिया था। हिरासत के दौरान बंदी गृह में बन्द अंकित की तबीयत खराब हो गई, जिससे थाना पर पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस टीम उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, जहां उसका इलाज किया गया। एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया कि युवक शराब का आदी है। आए दिन परिजनों के साथ गाली गलौज और विवाद करता था। परिजनों ने अंकित के विरुद्ध तहरीर देकर शिकायत की थी। शिकायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.