हरदोई, मार्च 14 -- पाली। विभिन्न गांवों में खेतों की सिंचाई के लिए लगे निजी नलकूपों के ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी होने का मामला सामने आया है। विद्युत उपकेंद्र पाली के अवर अभियंता ने चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। अवर अभियंता सुखपाल सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि शुक्रवार रात मुड़रामऊ गांव में अमर सिंह, तारावती पत्नी रामनिवास और रामरूप के खेतों पर लगे निजी नलकूपों के ट्रांसफार्मरों की बॉडी काटकर अज्ञात व्यक्तियों ने तेल चोरी कर लिया। इसी तरह बाबरपुर गांव में कृष्ण अवतार और सुशीला देवी पत्नी हरिकरन नाथ के खेतों पर लगे ट्रांसफार्मरों से भी तेल चोरी हुआ है। बताया गया कि एक ही रात में कुल पांच ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी होने से बिजली विभाग को करीब 4 लाख 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.