हरदोई, अप्रैल 11 -- पाली। कस्बा की बिजली सप्लाई शनिवार दिन में पांच घंटे गुल रही। दोपहर 12 बजे के आसपास गई बिजली शाम पांच बजे के बाद चालू की गई। बिजली नहीं आने से दिन में लोग गर्मी से परेशान रहे। ग्रामीण इलाकों में आठ से दस घंटे तक सप्लाई बाधित रहने से किसानों को मूंगफली, गन्ना आदि फसलों की सिंचाई के लिए परेशान होना पड़ा। कस्बा स्थित बिजली उपकेंद्र से पांच फीडरों द्वारा नगर सहित क्षेत्र के करीब 250 के आसपास गांवों तक बिजली सप्लाई होती है। शनिवार दिन में 11:45 मिनट पर कस्बा की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई, जो शाम पांच बजे के बाद शुरू की गई। वहीं, ग्रामीण फीडर तेज हवा चलने से सुबह साढ़े नौ बजे ही बन्द कर दिए गए। काफी देर तक लाइट नहीं आने पर उपभोक्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र पर फोन कर बिजली बंद होने के बारे में जानकारी जुटाई तो तेज हवा के कारण तारों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.