नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- पाली के फालना में रविवार रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। यहां पटाखे की एक चिंगारी ने तीन दुकानों को राख कर दिया। आग इतनी तेजी से फैली कि कॉस्मेटिक्स की दुकान में मौजूद वार्ड पार्षद ऊषा पूनमिया (68) जान बचाने के लिए बेसमेंट में चली गईं। पत्नी को आग में फंसा देख उनके पति प्रकाश पूनमिया (70) भी जान की परवाह किए बिना उन्हें बचाने के लिए नीचे उतर गए। लेकिन दोनों को क्या पता था कि यह उनकी जिंदगी का आखिरी फैसला साबित होगा। आग ने बेसमेंट को चारों तरफ से घेर लिया और पति-पत्नी की जिंदा जलने से मौत हो गई। दोनों को बचाने के लिए प्रकाश के बड़े भाई गौतम पूनमिया (73) भी आग में कूद पड़े। इस कोशिश में वे करीब 65 फीसदी झुलस गए। उनका चेहरा बुरी तरह जल गया है। गंभीर हालत में उन्हें पहले पाली के बांगड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां ...