पाली में दर्जी ने फांसी लगाकर दी जान
हरदोई, मई 27 -- पाली। संदिग्ध हालात में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव भरखनी निवासी 40 वर्षीय शिवकुमार कुशवाहा हरियाणा में रहकर कपड़ा सिलाई करते थे। परिजनों के मुताबिक, पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे को लेकर वह पिछले तीन चार महीने से गांव में अपने माता पिता के पास रह रहे थे। शराब पीने के आदी थे। मंगलवार शाम सात बजे वह बाइक से घर आए। इसके बाद शिवकुमार कमरे में चले गए। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों ने जाकर देखा तो शिवकुमार का शव छत के कुंडे से रस्सी के सहारे लटक रहा था। कमरे के दरवाजे अंदर से बन्द होने के कारण दरवाजे तोड़कर परिजनों ने शिवकुमार को फंदे से नीचे उतार कर पाली कस्बा में एक निजी चिकित्सक के पास लाए। डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पिता रामफेरे, मां रानी देवी, पत्नी लक्ष्मी और एक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.